उपजिलाधिकारी रूडकी दीपक रामचंद्र सेठ के सहयोग से राजीव कुमार यादव एडवोकेट उच्च न्यायालय नैनीताल के द्वारा आसाम निवासी दिलीप राय को रवाना किया आसाम l
आसाम निवासी दिलीप राय रूडकी में दस दिनों से भटक रहा था l

प्रधान संपादक पहाड़ की वाणी (राजीव कुमार यादव एडवोकेट उच्च न्यायालय नैनीताल)
रूडकी- आसाम निवासी दिलीप राय पुत्र सुभाष राय निवासी जानापुल जिला डिब्रूगढ़ शहर आसाम पिछले दस दिनों पहले लगभग 05-03-2026 को आसाम से रूडकी में चाय भरा ट्रक लेकर ड्राईवर के साथ आया था परंतु ड्राइवर दिलीप राय को रूडकी में ही छोडकर आसाम चला गया तभी से दिलीप राय रूडकी की सडको पर भटक रहा था आसाम निवासी दिलीप राय पहली बार रूडकी में आया था उसके लिए सब कुछ नया था रूडकी में किसी को पहचानता तक नही था सड़क पर चलते सभी व्यक्तियों से कहता कि मेरे पास आसाम जाने के लिए और खाने के लिए एक भी रुपया नही है मै पैसे नही मांग रहा हूँ तुम लोग कोई भी मेरे से कुछ भी काम तब तक करा लो जब तक भी आसाम जाने के टिकट का पैसा हो जाय और मुझे आसाम का टिकट बनवा कर दे देना परन्तु किसी ने भी दिलीप राय की कोई मदद नही की दिलीप राय के कथन के अनुसार एक दिन रूडकी विधायक प्रदीप बत्रा के द्वारा दिलीप राय को अपने कुछ आदमियों के द्वारा पुलिस थाना रूडकी में भिजवाया गया तो थाने में उपस्थित मित्र पुलिस उत्तराखंड के दरोगा जी ने कहा कि इसे रूडकी रेलवे स्टेशन से बिना टिकट ट्रेन में बैठा दो ट्रेन में जब बिना टिकट के दिलीप राय को पुलिस पकड़ लेगी तब छह महीने जेल में आराम से रोटी खाते रहना इसके बाद रूडकी विधायक प्रदीप बत्रा के जिन आदमियों के द्वारा दिलीप राय को पुलिस थाना रूडकी में भिजवाया गया उन लोगो ने दिलीप राय को थाने से लाकर सड़क पर छोड़ दिया था तभी से आसाम निवासी दिलीप राय मदद की तलास में रूडकी की सड़कों पर इधर उधर भटकता घूम रहा था l
आज दिनांक 15-03-2026 दिन रविवार को प्रधान संपादक पहाड़ की वाणी राजीव कुमार यादव एडवोकेट उच्च न्यायालय नैनीताल व बबलू गौतम एडवोकेट रूडकी जिला हरिद्वार उत्तराखंड रूडकी के राजेंद्र नगर होते हुए किसी जरूरी काम से जा रहे थे तभी रास्ते में आसाम निवासी दिलीप राय को मिर्गी का दौरा पड़ जाने के कारण सड़क पर गिर गया वहा पर काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी परन्तु दिलीप राय के पास कोई नही जा रहा था तभी राजीव कुमार यादव एडवोकेट उच्च न्यायालय नैनीताल और बबलू गौतम एडवोकेट रूडकी जिला हरिद्वार उत्तराखंड उसके पास गये और उसे उठाकर सड़क किनारे किया कुछ दर बाद दिलीप राय होस में आया तब उसने अपने साथ हुई आज तक की पूरी घटना बताई तभी राजीव कुमार यादव ने थानाध्यक्ष कोतवाली गंगनहर को अपने मोबाइल से 9411112832 पर उसको आसाम भेजकर मदद के लिए फोन किया तो थानाध्यक्ष कोतवाली गंगनहर मणिकांत मिश्र ने कहा हम उसकी कोई मदद नही कर सकते तुम ही उसको सौ दो सौ रूपए देकर भेज दो उसके बाद राजीव कुमार यादव ने एस0 पी0 सिटी हरिद्वार को मोबाइल 9411115859 पर फोन किया और डी0आई0जी0 देहरादून को दिलीप राय की मदद के लिए फोन किया तब थाना कोतवाली गंगनहर से चेतक पुलिस लखपत आये और उन्होंने दिलीप राय को दवाई दिलाई और उपजिलाधिकारी रूडकी दीपक रामचंद्र सेठ के सहयोग से राजीव कुमार यादव एडवोकेट उच्च न्यायालय नैनीताल और बबलू गौतम एडवोकेट रूडकी जिला हरिद्वार उत्तराखंडके द्वारा आसाम निवासी दिलीप राय को डिब्रूगढ़ शहर का टिकट देकर 20:15 बजे रेलवे स्टेशन रूडकी से चंडीगढ़ एक्सप्रेस में बैठकर रवाना किया l


