Blog

मुख्यमंत्री को केनरा बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 25 लाख रुपये का चेक किया भेंट

प्रधान संपादक पहाड़ की वाणी (अनमोल यादव)

31 मार्च, 2026 (सू. ब्यूरो)

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में केनरा बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान बैंक की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि का चेक भेंट किया गया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सहयोग के लिए केनरा बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष आपदा, दुर्घटना एवं अन्य आपात स्थितियों में प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सहयोग समाज के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचायक है, जो जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाने में सहायक सिद्ध होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और इस दिशा में विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों का सहयोग सराहनीय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी केनरा बैंक इसी प्रकार सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत योगदान देता रहेगा।

इस अवसर पर केनरा बैंक के उप महाप्रबंधक श्री संगमेश पड़नाड सहित बैंक के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!