न्यू आदर्श नगर रूडकी जिला हरिद्वार उत्तराखंड के रिहायशी क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाये जाने का विरोध प्रदर्शन
न्यू आदर्श नगर रूडकी जिला हरिद्वार उत्तराखंड के रिहायशी क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाये जाने का विरोध प्रदर्शन

राजीव कुमार यादव एडवोकेट उच्च न्यायालय नैनीताल एवं प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड पहाड़ की वाणी समाचार पत्र
दिनांक 11 अप्रैल 2026,-विजय कुमार प्रजापति – खबर रूडकी जिला हरिद्वार उत्तराखंड की पोश कालोनी आदर्श नगर की है वही पर आदर्श नगर के स्थानीय निवासियों के अनुसार ग्रीनवे माडर्न स्कूल व किडजी स्कूल रूडकी के समीप झण्डा चौक पर मौजूद पुनीता सतीजा की बहुमंजिला मकान की छत के उपर इण्डस टावर लि० के० प्लाट नं० ए2/2 टावर, सी, 201 सैक्टर 132 नोयडा उत्तर प्रदेश के द्वारा एक मोबाइल टावर अवैध रूप से लगाने का कार्य चल रहा है न्यू आदर्श नगर रूडकी लगभग पाँच हजार नागरिको का रिहायशी इलाका है जहाँ पर बच्चे, बुजुर्ग, आम नागरिक, ग्रीन वे इन्टर कॉलेज जिसमें लगभग चार हजार से अधिक छात्र व छात्राएं, किडजी स्कुल जिसमें लगभग दो सौ छात्र व छात्राएं, राइजिंग स्टार जूनियर हाई स्कुल जिसमें लगभग दो सी छात्र व छात्राएं, अध्ययनरत हैं इन सभी विद्यालयों की उक्त टावर से लगभग सौ मीटर की दूरी भी नही है, ऐसे में इतनी घनी आबादी और उक्त विद्यालयों के बीच उक्त मोबाइल टावर से निकलने वाली रेडीयेशन के कारण आम लोगो के स्वास्थय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की पूर्ण सम्भावना है मोबाइल टावर से निकलने वाली तेज रेडीयेशन से सिर दर्द, नींद की समस्या, मानसिक तनाव, छोटे बच्चो के दिमागी विकास पर गम्भीर प्रभाव, वृद्ध व्यक्तियों एवं हार्ट के मरीजों पर होने वाले गम्भीर प्रभाव एवं कैंसर जैसी अनेक लाइलाज भयंकर बीमारीयों होती हैं जो स्थानिय निवासीयों व उनके परिवारों के लिए बडी ही चिंता का विषय बना हुआ है। इसके अलावा उपरोक्त टावर का जिस प्रकार से निर्माण किया जा रहा है वह अवश्य ही भविष्य में तेज हवा इत्यादि से गिर जायेगा जिससे आस-पास के जनमानसो को जान व माल की हानि हो जायेगी।
इसके अलावा उक्त टावर को बनाने वाली कम्पनी के कर्मचारी एवं ठेकेदार व भवन स्वामी पुनीता सतीजा उक्त मोबाइल टावर को बनाये जाने के सभी मानको व अनुमतियों को ताक पर रखकर उक्त टावर का निर्माण करते हुए जनसाधारण के जीवन एवं सुरक्षा से खिलवाड कर रहे है। इसलिए उक्त अवैध निर्माणाधीन टावर को लगाने के लिए विशेष अनुमति एवं मोबाइल टावर से फैलने वाले रेडीयेशन एवं सुरक्षा मानकों का निरिक्षण व जाँच कराये जाने तक उक्त अवैध निर्माणाधीन मोबाइल टावर के निर्माण कार्यों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगायी जाते हुए उक्त मोबाइल टावर से निकलने वाली गम्भीर रेडीयेशन और कई जानलेवा लाइलाज बिमारीयों से स्थानिय निवासीयों के जीवन व प्राणो की रक्षा करते हुए सभी स्थानिय निवासीयों के घोर विरोध पर उक्त मोबाइल टावर को उक्त भवन से हटाकर किसी अन्य आबादीहीन स्थान पर लगाये जाने के सम्बन्ध में उत्तराखंड प्रदेश के कई उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित किये जा रहे है, बढ़ते विरोध को देखते हुए मौके पर थाना कोतवाली रूडकी के थानाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट बी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन कर रहे कालोनी वासियों की बात सुनकर उन्हें ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूडकी के पास जाकर इस मोबाइल टावर की वैध या अवैध, टावर लगना चाहिए या नही लगना चाहिए बात करने को कहा इस विरोध प्रदर्शन के समय न्यू आदर्श नगर रूडकी निवासी विजय कुमार प्रजापति, शोभित वर्माअधिवक्ता, प्रदीप कश्यप, विनीत कुमार, रामपाल कश्यप, प्रदीप कुमार, अरविन्द कुमार, हर्षित कश्यप, हन्नी कुमार आदि बहुत अधिक संख्या में मौजूद रहे।


