मुद्दा गरम है

उत्तरप्रदेश पुलिस ने गरीब मजदूर के घर में घुसकर की तोड़-फोड़ l

उत्तरप्रदेश के जिला सहारनपुर थाना नागल की सिड्की पुलिस चौकी इंचार्ज मनेन्द्र सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों ने गरीब मजदूर के घर में घुसकर की तोड़-फोड़ l

कृष्ण गोपाल त्यागी (प्रदेश प्रभारी) उत्तरप्रदेश –

सहारनपुर- नैनसिंह के कथन के अनुसार एक बड़ी ही महत्वपूर्ण खबर सामने आई है उत्तरप्रदेश राज्य के सहारनपुर जिले के थाना नागल क्षेत्र गाँव डंघेडा की जहाँ पर नैनसिंह पुत्र श्री हरमल सिंह नाम के एक गरीब अनुसूचित जाति के  मजदूर व्यक्ति ने तेजपाल सिंह से सन 1999 में आवास के लिए पच्चीस हजार रूपए में पांच बिस्वा जमीन खरीदी थी और उक्त जमीन में तभी से टीन आदि का मकान बनाकर नैनसिंह का परिवार निवास कर रहा है l सन 2025 में कुछ लोगो ने नैनसिंह को उस जमीन को खाली करके वहां से निकल जाने को कहा और धमकी दी कि यदि यह जगह खाली नही की तो अंजाम बुरा होगा तभी नैनसिंह नें एक मुकदमा सिविल जज जू0 डी0 देवबंद की अदालत में एक वाद संख्या 01 सन 2025 नैनसिंह बनाम नीटू आदि दायर किया उस मुकदमे में विपक्षी हाजिर हो गये है परन्तु न्यायालय ने किसी भी पक्ष के लिए कोई आदेश पारित नही किये है और मुकदमा विचाराधीन है l

जैसे ही विपक्षीगण को सिविल वाद संख्या 01 सन 2025 नैनसिंह बनाम नीटू आदि की जानकारी मिली तभी विपक्षीगण ने सिविल वाद की बात को छुपाते हुए नैनसिंह आदि के विरुद्ध एक मुकदमा 175(3) दर्ज करा दिया और थाना नागल की पुलिस से साज कर ली उसके बाद दिनांक 08-03-2026 को सुबह करीब 08:00 बजे थाना नागल की पुलिस उपनिरीक्षक मनेन्द्र सिंह (चौकी इंचार्ज सिड्की) व एक हैड कांसटेबल सोनू अपनी निजी कार न0 एच आर 18 वी 7902 से व दो सिपाही व दो होमगार्ड अलग अलग मोटर साइकिल पर नैन सिंह के घर गये और उस समय नैनसिंह अपने पशुओं को चारा डाल रहा था तो इन सभी पुलिस वालो ने गरीब मजदूर नैनसिंह के दरवाजे में लात मारकर उसका दरवाजा तोड़ दिया और फिर जबरन घर में घुसकर छप्पर, चारपाई व अन्य सामानों को भी तोड़ दिया और गन्दी गन्दी गाली गलोच व जाति सूचक शब्द बोलते हुए उसे जबरन अपनी कार में डालकर थाना नागल ले गये जहाँ पर उक्त सभी ने नैनसिंह के साथ उक्त जमीन से कब्जा हटाने का दबाव बनाते हुए काफी मारपीट की फिर नैनसिंह के घर वालो ने अपने अधिवक्ता को फ़ोन किया तो नैनसिंह के अधिवक्ता जब गाँव में पहुंचे और उक्त घटना के सम्बन्ध में पुलिस उच्चाधिकारियों को उक्त घटना के बारे में बताया तब थाना नागल पुलिस नैनसिंह को लेकर गाँव में आई और फिर भी चौकी इंचार्ज मनेन्द्र व हैड कांसटेबल सोनू नैनसिंह से उक्त जमीन से कब्जा हटाकर जमीन खाली करने का दबाव बनाते रहे वहां पर उपस्थित नैनसिंह के अधिवक्ता महोदय ने जब चौकी इंचार्ज मनेन्द्र से पूछा कि तुम्हारे पास कब्जा हटाने का किस कोर्ट का आदेश है तो चौकी इंचार्ज मनेन्द्र ने अधिवक्ता महोदय से अभद्रता की l

उपनिरीक्षक मनेन्द्र सिंह, चौकी इंचार्ज सिड्की थाना नागल जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेश l

भारत के सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा सभी प्रदेशों के लिए कई बार आदेश जारी किये है कि किसी भी राज्य की पुलिस जमीनी विवाद को आपराधिक विवाद में न बदले फिर भी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना नागल के पुलिस उपनिरीक्षक मनेन्द्र सिंह (चौकी इंचार्ज सिड्की) के द्वारा सिविल वाद संख्या 01 सन 2025 नैनसिंह बनाम नीटू आदि की जानकारी होते हुए भी नैन सिंह पर उसकी जमीन खाली करने के लिए गाली गलोच, अपशब्द  व मारपीट कर दबाव बनाया जा रहा है l थाना नागल की पुलिस के द्वारा की गयी इस घटना के सम्बन्ध में नैनसिंह की पत्नी ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की है अब देखने की बात ये है कि मित्र पुलिस के उच्चाधिकारी उपनिरीक्षक मनेन्द्र सिंह (चौकी इंचार्ज सिड्की) के विरुद्ध कोई कानूनी कार्यवाही करते है या नही

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!